भारतीय वायु सेना (IAF) का मेगा एयर शो और युद्ध अभ्यास 'वायु शक्ति 2026' जैसलमेर के पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज में पूरी भव्यता के साथ आयोजित किया जा रहा है। इस अभ्यास का मुख्य आकर्षण देश की पहली महिला फाइटर पायलट अवनी चतुर्वेदी रहीं, जिन्होंने वीर गार्जियन के बाद अब इस मेगा एक्सरसाइज में भी अपनी ताकत का परिचय दिया। वीडियो में देखिए कैसे भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानों और हेलीकॉप्टर्स ने पोकरण के रेगिस्तान में अपना शक्ति प्रदर्शन किया