राजस्थान के गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेडम ने आज बृज नगर (पूर्व नाम नगर) के इंदिरा सर्किल पर 100 फीट ऊंचे विशाल तिरंगे का उद्घाटन किया। आसमान छूते राष्ट्रध्वज के फहराते ही पूरा क्षेत्र 'भारत माता की जय' के नारों से गूंज उठा। इस मौके पर मंत्री बेडम ने सीकरी के प्रमुख स्थलों पर भी जल्द ही तिरंगा फहराने की घोषणा की।