राजस्थान के बहुचर्चित जल जीवन मिशन (JJM) घोटाले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व जलदाय मंत्री महेश जोशी को गिरफ्तार कर लिया है। एसीबी ने उन्हें जयपुर स्थित उनके आवास से हिरासत में लिया और कोर्ट ने उन्हें 5 दिन की रिमांड पर भेज दिया है।