जोधपुर के जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय (JNVU) में छात्र संगठन एबीवीपी (ABVP) ने अपनी 20 सूत्रीय मांगों को लेकर मोर्चा खोल दिया है। सिंडिकेट की महत्वपूर्ण बैठक के दौरान छात्रों ने कुलगुरु (कुलपति) कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया और धरने पर बैठ गए।