Rajasthan News: कोटा में तीन मंजिला इमारत गिरने से हुए हादसे के बाद नगर निगम एक्शन में आ गया है. कोटा नगर निगम ने घटनास्थल के आसपास के एरिया में 5 इमारतों को चिन्हित कर नोटिस चस्पा किए हैं और दो दिन में अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी है. तय समय में अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो बुलडोजर से निर्माण को ढहा दिया जाएगा. हादसे के बाद एनडीटीवी ने घटनास्थल के आसपास सुरक्षा मापदंडों के साथ अतिक्रमण जैसी समस्या को प्रमुखता के साथ दिखाया था. जिसके बाद अब नगर निगम हरकत में आया और नोटिस चस्पा किया है. #kotamunicipalcorporation #latestnews #viralvideo #rajasthan #kotabulldozeraction