राजस्थान में पंचायती राज चुनाव की सुगबुगाहट शुरू होते ही हाड़ौती अंचल (कोटा-बूंदी) में राजनीति गर्मा गई है। किसान संगठनों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और चुनाव बहिष्कार की बड़ी चेतावनी दी है।