राजस्थान निकाय चुनाव के पहले चरण के मतदान के बीच अलवर के वार्ड नंबर 43 से मारपीट की बड़ी खबर सामने आई है। सूर्य नगर इलाके में दो युवकों के घायल होने की सूचना है। आरोप है कि निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थकों के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की गई। एक घायल युवक के सिर पर करीब 15 टांके आने की बात सामने आई है, जबकि दूसरे युवक के चेहरे पर चोट बताई जा रही है। मामले को लेकर मतदान केंद्र के बाहर हंगामे की भी जानकारी सामने आई है। #RajasthanNikayChunav #RajasthanElection2026 #AlwarNews #AlwarElection #Ward43 #ElectionNews #RajasthanNews #EVMNews #EVMMalfunction #VotingToday #BJP #Congress #JaipurNews #BreakingNews #HindiNews