पंचायत चुनाव की घोषणा के बाद कोटा प्रवास पर पहुंचे पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने बीजेपी की प्रचंड जीत का दावा किया है.दिलावर ने कहा कि सरकार ने पानी, सड़क और ऊर्जा के क्षेत्र में बेहतरीन काम किया है, जिससे निकाय चुनाव से भी बेहतर परिणाम आएंगे. दूसरी ओर, राजसमंद में कांग्रेस के 'लोकतंत्र बचाओ वोट बचाओ' अभियान की बैठक में कई वरिष्ठ नेताओं के न पहुंचने से कार्यक्रम केवल औपचारिकता बनकर रह गया.