राजस्थान के पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर अपने कड़े तेवरों और 'ऑन द स्पॉट' एक्शन के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में उन्होंने सीकर के रेवासा और बाजोर इलाकों में स्वच्छता को लेकर अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई और निलंबन की कार्रवाई भी की। लेकिन क्या मंत्री की इस नाराजगी का जमीन पर कोई बदलाव आया?