Congress Leader Ram Singh की हत्याकांड में बड़ा खुलासा! Ajmer News | Top News | Rajasthan Crime

Ajmer Borada Murder Case Update: राजस्थान के अजमेर जिले के बोराड़ा थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह अराई रोड पर एक स्कॉर्पियो कार में 4 लोगों के जलकर कंकाल बनने की घटना बड़ा नरसंहार निकली है. जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला के नेतृत्व में गठित विशेष टीमों ने वैज्ञानिक और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर महज कुछ ही घंटों में इस खौफनाक 'फैमिली मर्डर मिस्ट्री' का पर्दाफाश कर दिया है. पुलिस जांच में सामने आया है कि इस वारदात को किसी बाहरी दुश्मन ने नहीं, बल्कि मृतक पूर्व सरपंच के 17 वर्षीय नाबालिग बेटे ने अपनी मां और बहन के साथ मिलकर अंजाम दिया था. पुलिस ने मृतक की पहली पत्नी, बेटी और नाबालिग बेटे को हिरासत में ले लिया है. #ajmernews #murdercases #breakingnews #rajasthanpolice #crimenews #sarpanchmurder #congress #ramsingh #latestnews

संबंधित वीडियो