राजस्थान के नागौर जिले में अवैध मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी स्ट्राइक की है। कुख्यात तस्कर रामनिवास उर्फ रामा के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सलेव रोड स्थित उसके तीन मंजिला आलीशान मकान को सीज (Freeze) कर दिया है।