Nagaur Illegal Explosive Case: राजस्थान के नागौर जिले में हाल ही में भारी मात्रा में अवैध विस्फोटक पकड़ा गया था. इस मामले की जांच पुलिस कर रही थी. लेकिन अब अवैध विस्फोटकों की जब्ती के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने जांच अपने हाथ में ले ली है. नागौर पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने बताया कि अब इस मामले में NIA जांच करेगी. मामले से जुड़े सभी दस्तावेज और जानकारी हमसे जुटाई गई है. ये मामला NIA को हैंडओवर कर दिया गया है. #nagaur #nagaurillegalexplosivecase #rajasthan #latestnews #nia