नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एनएसयूआई (NSUI) के राष्ट्रीय मुख्यालय में नीट परीक्षा विवाद के कारण जान गंवाने वाले झुंझुनू के छात्र प्रदीप मेघवाल के परिजनों से मुलाकात की। इस भावुक मुलाकात के दौरान एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ भी मौजूद रहे।