Kota NEET Student Suicide Attempt: NEET Exam में फेल होने का डर से छात्र ने खाई Sleeping Pills

कोटा में नीट स्टूडेंट पु्ष्‍पेंद्र प्रजापत‍ि ने नींद की अधिक गोलियां खाकर आत्महत्‍या का प्रयास क‍िया. गंभीर हालत में उसे एमबीएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है. वह दौसा का रहने वाला है. छात्र ने 3 मई को नीट का एग्जाम दिया था. परिजनों का कहना है क‍ि कम नंबर आने का अंदेशा होगा, इसल‍िए सुसाइड की कोश‍िश की. कुन्हाड़ी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है. #kotanews #NEETStudent #ExamPressure #StudentSuicideAttempt #KotaCoaching #MentalHealthAwareness #NEETUG2024 #RajasthanNews #StudentStress #MBSHospital #StopStudentSuicide कोचिंग सिटी कोटा से एक और हृदयविदारक खबर सामने आई है। नीट (NEET) की तैयारी कर रहे एक छात्र ने परीक्षा में असफल होने के डर से मौत को गले लगाने की कोशिश की है। दौसा के रहने वाले इस छात्र ने एक साथ नींद की कई गोलियां खा लीं, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में कोटा के एमबीएस (MBS) अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

संबंधित वीडियो