जोधपुर से पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने परिसीमन और महिला आरक्षण को लेकर भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र बचाना है तो सभी को आगे आना होगा, वरना आने वाली पीढ़ियां इसका नतीजा भुगतेंगी। साथ ही गहलोत ने प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और राजस्थान के भाईचारे को उसकी ताकत बताया.