राजस्थान बीजेपी में संगठनात्मक नियुक्तियों का दौर जारी है। इसी कड़ी में प्रदेश अध्यक्ष राखी राठौड़ ने अपनी नई 'टीम महिला मोर्चा' की घोषणा कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ की सहमति के बाद जारी इस सूची में आगामी निकाय और पंचायत चुनावों को ध्यान में रखते हुए जातिगत और क्षेत्रीय समीकरणों को साधा गया है।