राजस्थान पंचायत चुनाव 2026 के चौथे और अंतिम चरण में 3,747 सरपंच और 33,885 वार्ड पंच पदों के लिए मतदान हुआ, जिसमें जैसलमेर के साखड़ा में सबसे अधिक 78.43% वोटिंग दर्ज की गई. दूसरी ओर, धौलपुर के बरौली गांव में एक युवक की गोली मारकर हत्या के बाद ग्रामीणों ने चुनाव का बहिष्कार कर दिया, जिससे शाम 4 बजे तक सिर्फ दो वोट ही पड़ सके. भारी पुलिस बल की तैनाती और एक महिला व बुजुर्ग की पहल के बाद केंद्र पर फिर से मतदाताओं की लंबी कतारें लगनी शुरू हुईं.