Panchayat Election 2026: 500 साल पुराने गांव में आज भी पानी का संकट, चुनाव में यही सबसे बड़ा मुद्दा!

  • 9:45
  • प्रकाशित: नवम्बर 01, 2026
Panchayat Election 2026: 500 साल पुराने गांव में आज भी पानी का संकट, चुनाव में यही सबसे बड़ा मुद्दा! सीकर जिले की पलसाना पंचायत समिति के अंतर्गत आने वाला अजबपुरा ग्राम पंचायत इस बार पंचायत चुनाव में अपने बुनियादी मुद्दों को लेकर चर्चा में है। करीब 500 साल पुराने इस गांव में 3839 मतदाता हैं, लेकिन आज भी ग्रामीण पेयजल संकट, टूटी सड़कों, चिकित्सा सुविधाओं की कमी और परिवहन व्यवस्था जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कार्यकाल में पंचायत भवन, सीसी सड़क और ट्यूबवेल जैसे कई विकास कार्य हुए हैं, लेकिन खारे पानी, फ्लोराइड युक्त जल, एंबुलेंस सुविधा की कमी और ढाणियों तक पक्के रास्तों की समस्या अब भी बरकरार है। इस बार अजबपुरा में चुनावी चर्चा का केंद्र विकास कार्य नहीं, बल्कि पानी, सड़क, स्वास्थ्य और रोजगार जैसे बुनियादी मुद्दे बने हुए हैं। अब देखना होगा कि जनता पुराने कामों को याद रखेगी या मौजूदा समस्याओं के समाधान पर वोट करेगी। #ajabpura #sikar #panchayatelection #rajasthannews #watercrisis #villageissues #groundreport #election2026 #panchayatnama #ruraldevelopment #sikarnews Rajasthan News, Hindi News, Politics, Crime, Accident & Educational Updates - सब कुछ एक जगह। CM Bhajan Lal Sharma, Diya Kumari, Ashok Gehlot और BJP-Congress से जुड़ी हर अपडेट। NDTV Rajasthan Live TV देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें. https://www.youtube.com/live/HkBbHpa1_Hk?si=cQqBazzLQ1Q5AnnW हमारी वेबसाइट को सब्सक्राइब करें : https://rajasthan.ndtv.in/ हमें इंस्टाग्राम पर फॉलो करें : https://www.instagram.com/ndtvrajasthan/ हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/ndtvrajasthanofficial हमें ट्विटर पर फॉलो करें : https://twitter.com/NDTV_Rajasthan

संबंधित वीडियो