Rajnath Singh Jaisalmer Visit: राजनाथ सिंह का जैसलमेर दौरा, सुरक्षा-रक्षा मुद्दों पर होगी मंथन बैठक!

  • 2:31
  • प्रकाशित: नवम्बर 01, 2026
Rajnath Singh Jaisalmer Visit: राजनाथ सिंह का जैसलमेर दौरा, सुरक्षा और रक्षा मुद्दों पर होगी मंथन बैठक! जैसलमेर में रक्षा मंत्रालय की परामर्शदात्री समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होने जा रही है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सोमवार को जैसलमेर पहुंचेंगे और 2 से 4 नवंबर तक होने वाली बैठक में हिस्सा लेंगे। होटल फोर्ट राजवाड़ा में आयोजित इस बैठक में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) सहित तीनों सेनाओं के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे। लोकसभा और राज्यसभा के करीब 24 सांसद भी बैठक में हिस्सा लेंगे। तीन दिनों तक राष्ट्रीय सुरक्षा, रक्षा तैयारियों और सीमावर्ती क्षेत्रों से जुड़े अहम विषयों पर चर्चा होने की संभावना है। बैठक को देखते हुए जैसलमेर में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। एयरपोर्ट से लेकर कार्यक्रम स्थल तक विशेष सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण जैसलमेर में होने वाली इस बैठक पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। #rajnathsingh #jaisalmer #defenceminister #indianarmy #cds #nationalsecurity #bordersecurity #jaisalmernews #rajasthannews #hindinews Rajasthan News, Hindi News, Politics, Crime, Accident & Educational Updates - सब कुछ एक जगह। CM Bhajan Lal Sharma, Diya Kumari, Ashok Gehlot और BJP-Congress से जुड़ी हर अपडेट। NDTV Rajasthan Live TV देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें. https://www.youtube.com/live/HkBbHpa1_Hk?si=cQqBazzLQ1Q5AnnW हमारी वेबसाइट को सब्सक्राइब करें : https://rajasthan.ndtv.in/ हमें इंस्टाग्राम पर फॉलो करें : https://www.instagram.com/ndtvrajasthan/ हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/ndtvrajasthanofficial हमें ट्विटर पर फॉलो करें : https://twitter.com/NDTV_Rajasthan

संबंधित वीडियो