Udaipur School Bus Stone Pelting: पिकनिक से लौट रहे बच्चों की बस पर पथराव, बड़ा हादसा टला! Hindi News
उदयपुर जिले में बच्चों से भरी स्कूल बसों पर पथराव का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जोधपुर के एक स्कूल के छात्र माउंट आबू घूमकर लौट रहे थे। इसी दौरान बेकरिया थाना क्षेत्र के पास अज्ञात बदमाशों ने बसों पर पत्थरबाजी कर दी।
पथराव में बस के शीशे टूट गए। एक चालक, एक शिक्षक और एक बच्चा घायल हो गया। दोनों बसों में कुल 62 बच्चे और 10 स्टाफ सदस्य सवार थे। घायल ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाते हुए बस नहीं रोकी और बच्चों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र में पहले भी ऐसी घटनाओं की शिकायतें सामने आती रही हैं।
#udaipur #schoolbus #stonepelting #breakingnews #rajasthannews #udaipurnews #schoolstudents #crimenews #busattack #mountabu #jodhpur #latestnews #policeinvestigation #roadsafety #newsupdate
Rajasthan News, Hindi News, Politics, Crime, Accident & Educational Updates - सब कुछ एक जगह। CM Bhajan Lal Sharma, Diya Kumari, Ashok Gehlot और BJP-Congress से जुड़ी हर अपडेट।
NDTV Rajasthan Live TV देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें.
https://www.youtube.com/live/HkBbHpa1_Hk?si=cQqBazzLQ1Q5AnnW
हमारी वेबसाइट को सब्सक्राइब करें : https://rajasthan.ndtv.in/
हमें इंस्टाग्राम पर फॉलो करें : https://www.instagram.com/ndtvrajasthan/
हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/ndtvrajasthanofficial
हमें ट्विटर पर फॉलो करें : https://twitter.com/NDTV_Rajasthan