INDIA Alliance Rally: रामलीला मैदान में कांग्रेस की हुंकार, राजस्थान से भी पहुंचे नेता और कार्यकर्ता

  • 2:57
  • प्रकाशित: नवम्बर 01, 2026
INDIA Alliance Rally: रामलीला मैदान में कांग्रेस की हुंकार, राजस्थान से भी पहुंचे नेता और कार्यकर्ता दिल्ली के रामलीला मैदान में विपक्षी दलों की महा रैली आयोजित की गई, जिसमें कांग्रेस और INDIA गठबंधन के कई बड़े नेता शामिल हुए। रैली में मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग और वोटर लिस्ट के लिए चलाए जा रहे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) का विरोध किया गया। राजस्थान से भी बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता दिल्ली पहुंचे। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, सचिन पायलट, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली सहित कई प्रमुख नेता रैली में मौजूद रहे। रामलीला मैदान में विपक्षी दलों ने लोकतंत्र और मतदाता अधिकारों के मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार और चुनाव आयोग को घेरा। रैली के दौरान विपक्ष ने SIR प्रक्रिया को लेकर कई सवाल उठाए, जबकि चुनाव आयोग की ओर से भी इन आरोपों पर अपना पक्ष रखा गया। इस बीच दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मार्च में शामिल हुए। #congressrally #delhirally #indiaalliance #ramlilamaidan #politicalnews #ashokgehlot #sachinpilot #govinddotasra #tikaramjuli #congress #oppositionprotest #delhinews #rajasthancongress #breakingnews #hindinews Rajasthan News, Hindi News, Politics, Crime, Accident & Educational Updates - सब कुछ एक जगह। CM Bhajan Lal Sharma, Diya Kumari, Ashok Gehlot और BJP-Congress से जुड़ी हर अपडेट। NDTV Rajasthan Live TV देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें. https://www.youtube.com/live/HkBbHpa1_Hk?si=cQqBazzLQ1Q5AnnW हमारी वेबसाइट को सब्सक्राइब करें : https://rajasthan.ndtv.in/ हमें इंस्टाग्राम पर फॉलो करें : https://www.instagram.com/ndtvrajasthan/ हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/ndtvrajasthanofficial हमें ट्विटर पर फॉलो करें : https://twitter.com/NDTV_Rajasthan

संबंधित वीडियो