Breaking News: दूध में यूरिया की मिलावट का खुलासा, स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई! Crime News

  • 3:42
  • प्रकाशित: नवम्बर 01, 2026
Breaking News: दूध में यूरिया की मिलावट का खुलासा, स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई! Crime News हनुमानगढ़ जिले के रावतसर में स्वास्थ्य विभाग ने मिलावटी दूध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। शुद्ध आहार, मिलावट पर वार अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एक डेयरी पर छापा मारकर जांच की। जांच के दौरान दूध में यूरिया की मिलावट पाए जाने के बाद करीब 150 लीटर दूध मौके पर ही नष्ट करवा दिया गया। टीम ने डेयरी से दूध के सैंपल भी एकत्र किए हैं, जिन्हें जांच के लिए भेजा गया है। अधिकारियों के अनुसार कई दिनों से डेयरी की रेकी की जा रही थी और क्षेत्र में नकली दूध बनाए जाने की शिकायतें मिल रही थीं। इसके अलावा चाइया गांव में भी एक घर पर छापेमारी की गई, जहां मिलावटी दूध बनाए जाने की सूचना थी। हालांकि वहां जांच के दौरान कुछ संदिग्ध नहीं मिला। स्वास्थ्य विभाग ने चेतावनी दी है कि मिलावटखोरी करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। #hanumangarh #rawatsar #fakemilk #milkadulteration #healthdepartment #foodsafety #breakingnews #rajasthannews #ureainmilk #foodadulteration #shuddhaahar Rajasthan News, Hindi News, Politics, Crime, Accident & Educational Updates - सब कुछ एक जगह। CM Bhajan Lal Sharma, Diya Kumari, Ashok Gehlot और BJP-Congress से जुड़ी हर अपडेट। NDTV Rajasthan Live TV देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें. https://www.youtube.com/live/HkBbHpa1_Hk?si=cQqBazzLQ1Q5AnnW हमारी वेबसाइट को सब्सक्राइब करें : https://rajasthan.ndtv.in/ हमें इंस्टाग्राम पर फॉलो करें : https://www.instagram.com/ndtvrajasthan/ हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/ndtvrajasthanofficial हमें ट्विटर पर फॉलो करें : https://twitter.com/NDTV_Rajasthan

संबंधित वीडियो