BJP On Congress Rally: दिल्ली रैली पर BJP का पलटवार, रामलाल शर्मा ने कांग्रेस के दावे पर उठाए सवाल!
दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस और INDIA गठबंधन की महा रैली के बीच राजस्थान बीजेपी के प्रवक्ता रामलाल शर्मा ने बड़ा बयान दिया है। रामलाल शर्मा ने कांग्रेस के दावों पर सवाल उठाते हुए कहा कि राजस्थान से 1 लाख लोगों के पहुंचने की बात कही गई थी, लेकिन दिल्ली में केवल मुट्ठीभर नेता ही नजर आए।
रामलाल शर्मा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस देशभर में भ्रम का माहौल बनाने की कोशिश कर रही है, जबकि जनता सच्चाई को समझ चुकी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के बहकावे में जनता अब नहीं आने वाली और देश की जनता सच के साथ खड़ी है।
वहीं दूसरी ओर कांग्रेस और INDIA गठबंधन के नेता CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और SIR प्रक्रिया के विरोध में दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे हैं। रैली में राजस्थान से भी कई कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।
#ramlalsharma #bjp #congressrally #delhirally #politicalnews #rajasthanpolitics #sir #cec #ramlilamaidan #congress #bjpvscongress #breakingnews #ashokgehlot #sachinpilot #hindinews
Rajasthan News, Hindi News, Politics, Crime, Accident & Educational Updates - सब कुछ एक जगह। CM Bhajan Lal Sharma, Diya Kumari, Ashok Gehlot और BJP-Congress से जुड़ी हर अपडेट।
NDTV Rajasthan Live TV देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें.
https://www.youtube.com/live/HkBbHpa1_Hk?si=cQqBazzLQ1Q5AnnW
हमारी वेबसाइट को सब्सक्राइब करें : https://rajasthan.ndtv.in/
हमें इंस्टाग्राम पर फॉलो करें : https://www.instagram.com/ndtvrajasthan/
हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/ndtvrajasthanofficial
हमें ट्विटर पर फॉलो करें : https://twitter.com/NDTV_Rajasthan