राजस्थान के चूरू जिले में पंचायती राज चुनाव के तहत जिला परिषद की वार्ड 39 सीट सबसे चर्चित और हॉट सीट बन चुकी है. बीजेपी के वरिष्ठ नेता राजेंद्र राठौड़ के पुत्र पराक्रम राठौड़ इस सीट से चुनावी मैदान में उतरे हैं, जिन्हें युवाओं और किसानों का भारी समर्थन मिल रहा है.NDTV से खास बातचीत में पराक्रम राठौड़ ने सामने मौजूद प्रतिद्वंद्वी के साथ कड़े मुकाबले और चूरू के विकास को लेकर अपना विज़न साझा किया.