राजस्थान के जलदाय मंत्री कन्हैया लाल चौधरी चुनाव प्रचार के लिए काफिले के साथ निकले थे, तभी संदेड़ा पंचायत के हरपुरा गांव में उनकी कार सड़क किनारे बने गड्ढे में फंस गई. उनके साथ विधायक राम सहाय वर्मा भी मौजूद थे। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद धक्का लगाकर कार को बाहर निकाला, और अब इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.