बिहाड़ पंचायत समिति के लक्ष्मणगढ़ ग्राम पंचायत में आपसी भाईचारे और एकता की मिसाल पेश करते हुए लॉटरी के जरिए निर्विरोध सरपंच चुना गया. निवर्तमान सरपंच नोजी देवी के कार्यकाल के बाद ग्रामीणों ने जाजम पर बैठक कर हर 5 साल में नए व्यक्ति को मौका देने की परंपरा को बरकरार रखने का निर्णय लिया. दोनों दावेदारों की सहमति के बाद एक छोटे बच्चे से डिब्बे से पर्ची निकलवाई गई, जिसमें पूराराम का नाम आने पर पूरे गांव ने सर्वसम्मति से उन्हें सरपंच स्वीकार कर लिया.