राजधानी जयपुर में मसाज पार्लर और स्पा सेंटर की आड़ में विदेशी महिलाओं के अवैध रूप से रहने का चौंकाने वाला खुलासा हुआ है.थाईलैंड, बांग्लादेश और लाओस से टूरिस्ट व स्टडी वीज़ा पर आकर वीज़ा अवधि खत्म होने के बावजूद ये महिलाएं अवैध तरीके से रह रही थीं.पुलिस और स्टेट इंटेलिजेंस ने सख्त कार्रवाई करते हुए इस साल अब तक 69 विदेशी नागरिकों को डिपोर्ट कर दिया है.