राजस्थान के डीडवाना स्थित रीको औद्योगिक क्षेत्र के एक कबाड़ के गोदाम में अचानक भीषण आग लगने से आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया,प्लास्टिक और अन्य ज्वलनशील कबाड़ की वजह से आग तेजी से फैली, जिससे आसपास की फैक्ट्रियों और कारखानों पर बड़ा खतरा मंडराने लगा,सूचना मिलते ही डीडवाना थाना पुलिस और दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, और अतिरिक्त पानी के टैंकरों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया,