दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस की महारैली में शामिल होने जा रहे राजस्थान के कार्यकर्ताओं की बसों को रोकने का आरोप सामने आया है. भीलवाड़ा के मांडल से आ रही बसों को MCD टोल और दिल्ली बॉर्डर पर पुलिस द्वारा रोके जाने पर कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध जताया.राहुल गांधी की रैली के लिए जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन पर जबरन रोकने और आगे न जाने देने का आरोप लगाया है.