jodhpur2pm_594133

  • 3:17
  • प्रकाशित: नवम्बर 01, 2026
जोधपुर के भावी गांव में मतपत्र विवाद के बाद प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। ग्रामीण एसपी पंकज यादव ने पूरे मामले की जांच के लिए एसआईटी (SIT) का गठन किया है। छात्र नेता सुनील चौधरी सहित कई लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस का कहना है कि 30 अक्टूबर को मतदान के दौरान बूथ नंबर 12 से कुछ मतपत्र अनधिकृत रूप से बाहर ले जाए गए थे, जिसके बाद विवाद बढ़ गया। मामले में 8 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं और अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है। प्रशासन ने 2 नवंबर को होने वाले पुनर्मतदान में लोगों से भयमुक्त होकर मतदान करने की अपील की है। क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और फ्लैग मार्च भी निकाला जाएगा। #bhavi #jodhpurnews #rajasthannews #sitinvestigation #sunilchaudhary #panchayatelection #repolling #breakingnews #policeaction #electionnews #ballotpaper #latestnews #rajasthan #cctv #newsupdate Rajasthan News, Hindi News, Politics, Crime, Accident & Educational Updates - सब कुछ एक जगह। CM Bhajan Lal Sharma, Diya Kumari, Ashok Gehlot और BJP-Congress से जुड़ी हर अपडेट। NDTV Rajasthan Live TV देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें. https://www.youtube.com/live/HkBbHpa1_Hk?si=cQqBazzLQ1Q5AnnW हमारी वेबसाइट को सब्सक्राइब करें : https://rajasthan.ndtv.in/ हमें इंस्टाग्राम पर फॉलो करें : https://www.instagram.com/ndtvrajasthan/ हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/ndtvrajasthanofficial हमें ट्विटर पर फॉलो करें : https://twitter.com/NDTV_Rajasthan

संबंधित वीडियो