कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर पलटवार करते हुए बीकानेर के बीजेपी कार्यकर्ता मुल्तान बेग ने 'कहीं नहीं जाएंगे मोदी' गीत लिखा है.रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम के बाद केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने खुद इस गीत के बोल पढ़े और इसे गुनगुनाया. इस गीत का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं.