दिल्ली में INDIA गठबंधन की "वोट बचाओ, देश बचाओ" रैली के लिए राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, अखिलेश यादव समेत विपक्ष के बड़े नेता खुली जीपों पर सवार होकर रामलीला मैदान की ओर बढ़ रहे हैं। सेंट्रल दिल्ली में सुरक्षा बलों की भारी तैनाती है, जबकि कांग्रेस, सपा और आरजेडी के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे हैं और रामलीला मैदान खचाखच भरा दिख रहा है। देखिए विपक्ष के इस शक्ति प्रदर्शन की सीधी तस्वीरें.