Bhavi Repolling Cancelled: भावी में नहीं होगा 2 नवंबर को मतदान, निर्वाचन आयोग का बड़ा आदेश!

  • 3:39
  • प्रकाशित: नवम्बर 01, 2026
Bhavi Repolling Cancelled: भावी में नहीं होगा 2 नवंबर को मतदान, निर्वाचन आयोग का बड़ा आदेश! जोधपुर जिले की बिलाड़ा तहसील की भावी ग्राम पंचायत में प्रस्तावित पुनर्मतदान फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। निर्वाचन आयोग ने पुलिस और प्रशासन की रिपोर्ट के आधार पर यह बड़ा फैसला लिया है। 2 नवंबर को होने वाला पुनर्मतदान अब नहीं होगा और नई तारीख की घोषणा बाद में की जाएगी। भावी ग्राम पंचायत में मतदान के दौरान कथित गड़बड़ी और फर्जी मतदान के आरोपों के बाद विवाद बढ़ गया था। मामले ने इतना तूल पकड़ा कि गांव में हंगामा, विरोध प्रदर्शन, पथराव और पुलिस कार्रवाई तक की नौबत आ गई। इस दौरान कई पुलिसकर्मी घायल हुए और कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया। निर्वाचन विभाग अब पूरे घटनाक्रम की समीक्षा कर रहा है। प्रशासन का कहना है कि गांव में शांतिपूर्ण माहौल और भयमुक्त मतदान सुनिश्चित करने के बाद ही अगली मतदान तिथि तय की जाएगी। #bhavi #bilara #jodhpurnews #panchayatelection #electioncommission #repolling #breakingnews #rajasthannews #electionupdate #votingcontroversy #villageelection #latestnews #rajasthan #jodhpur #newsupdate Rajasthan News, Hindi News, Politics, Crime, Accident & Educational Updates - सब कुछ एक जगह। CM Bhajan Lal Sharma, Diya Kumari, Ashok Gehlot और BJP-Congress से जुड़ी हर अपडेट। NDTV Rajasthan Live TV देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें. https://www.youtube.com/live/HkBbHpa1_Hk?si=cQqBazzLQ1Q5AnnW हमारी वेबसाइट को सब्सक्राइब करें : https://rajasthan.ndtv.in/ हमें इंस्टाग्राम पर फॉलो करें : https://www.instagram.com/ndtvrajasthan/ हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/ndtvrajasthanofficial हमें ट्विटर पर फॉलो करें : https://twitter.com/NDTV_Rajasthan

संबंधित वीडियो