बालोतरा जिले की पचपदरा तहसील के सिमरखिया ग्राम पंचायत (पाटोदी पंचायत समिति) पहुंची और पंचायत चुनाव से पहले ग्रामीणों की राय जानी। ग्रामीणों के मुताबिक गांव में विकास कार्य हुए हैं, लेकिन हर घर में नल लगे होने के बावजूद पानी नहीं आता और पानी की समस्या आज भी बनी हुई है. लोगों ने सफाई व्यवस्था, शिक्षा और सड़क जैसे मुद्दों पर भी खुलकर बात की और पिछले व आने वाले सरपंच को लेकर चर्चा की.