भंडारी पंचायत समिति क्षेत्र की ग्राम पंचायत डूका में पंचायत चुनाव ड्यूटी पर तैनात BLO अशोक कुमार बारिया की उपसरपंच पद के नामांकन की प्रक्रिया के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ गई.उन्हें इलाज के लिए मुड़ासा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.
इस घटना से परिवार में मातम छा गया है, जबकि क्षेत्र में 22 और 24 अक्टूबर को चुनाव और देर रात तक मतगणना की प्रक्रिया चली थी.