Panchayat Election Rajasthan: कहीं पानी संकट, कहीं सड़क नहीं...पंचायत चुनाव में क्या है जनता का मूड?
राजस्थान में पंचायत चुनाव का माहौल गरमा चुका है। गांव-गांव में चौपाल सज रही हैं, प्रत्याशी जनसंपर्क में जुटे हैं और ग्रामीण अपनी उम्मीदों और समस्याओं को खुलकर सामने रख रहे हैं।
कोटा की पड़ासलिया पंचायत में सड़क, स्कूल, अस्पताल और पेयजल प्रमुख मुद्दे हैं। सवाई माधोपुर की शेरपुर पंचायत में पेयजल संकट, नालियों और जल जीवन मिशन की अधूरी योजनाओं को लेकर लोग नाराज हैं। वहीं झुंझुनू के झाझड़ गांव में पानी, सफाई, सड़क और यहां तक कि युवाओं की शादी भी चुनावी चर्चा का विषय बनी हुई है।
ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें ऐसा सरपंच चाहिए जो पढ़ा-लिखा हो, सरकारी योजनाओं की जानकारी रखता हो और गांव की समस्याओं को प्रशासन तक मजबूती से पहुंचा सके।
#panchayatelection #rajasthanelection #rajasthannews #villagepolitics #ruraldevelopment #panchayatchunav #kotanews #sawaimadhopur #jhunjhununews
आखिर पंचायत चुनाव में जनता किन मुद्दों पर वोट करेगी और किसे गांव की सरकार सौंपेगी? यही है इस खास रिपोर्ट का सबसे बड़ा सवाल।
Rajasthan News, Hindi News, Politics, Crime, Accident & Educational Updates - सब कुछ एक जगह। CM Bhajan Lal Sharma, Diya Kumari, Ashok Gehlot और BJP-Congress से जुड़ी हर अपडेट।
NDTV Rajasthan Live TV देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें.
https://www.youtube.com/live/HkBbHpa1_Hk?si=cQqBazzLQ1Q5AnnW
हमारी वेबसाइट को सब्सक्राइब करें : https://rajasthan.ndtv.in/
हमें इंस्टाग्राम पर फॉलो करें : https://www.instagram.com/ndtvrajasthan/
हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/ndtvrajasthanofficial
हमें ट्विटर पर फॉलो करें : https://twitter.com/NDTV_Rajasthan