Panchayat Election: 446 वोटर, लेकिन मतदान शून्य...गांव ने क्यों किया बहिष्कार? Election Boycott News

  • 7:11
  • प्रकाशित: नवम्बर 03, 2026
Panchayat Election: 446 वोटर, लेकिन मतदान शून्य... गांव ने क्यों किया बहिष्कार? Election Boycott News राजस्थान में पंचायत चुनाव 2026 के तीसरे चरण के मतदान के बीच नागौर जिले के डारापुरा गांव से चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई। पंचायत परिसीमन से नाराज ग्रामीणों ने चुनाव का पूर्ण बहिष्कार कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि उनकी पुरानी पंचायत रुणीजा को बदलकर खिदपुरा पंचायत में शामिल कर दिया गया, जिससे उन्हें 13 किलोमीटर दूर जाना पड़ता है। विरोध स्वरूप गांव के 446 मतदाताओं में से किसी ने भी मतदान नहीं किया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो वे सरपंच, पंच, विधानसभा और लोकसभा चुनावों का भी बहिष्कार करेंगे। वहीं सीकर जिले के दांतारामगढ़ क्षेत्र में शांतिपूर्ण मतदान जारी रहा, जहां मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की संख्या अपेक्षाकृत कम रही। दूसरी ओर करौली जिले के रिठौली गांव में भी दशकों से मतदान नहीं होने का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। #panchayatelection #rajasthannews #election2026 #votingboycott #nagaur #rajasthanpolitics #voters #democracy #breakingnews #ruralindia #panchayatpolls #electionupdate Rajasthan News, Hindi News, Politics, Crime, Accident & Educational Updates - सब कुछ एक जगह। CM Bhajan Lal Sharma, Diya Kumari, Ashok Gehlot और BJP-Congress से जुड़ी हर अपडेट। NDTV Rajasthan Live TV देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें. https://www.youtube.com/live/HkBbHpa1_Hk?si=cQqBazzLQ1Q5AnnW हमारी वेबसाइट को सब्सक्राइब करें : https://rajasthan.ndtv.in/ हमें इंस्टाग्राम पर फॉलो करें : https://www.instagram.com/ndtvrajasthan/ हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/ndtvrajasthanofficial हमें ट्विटर पर फॉलो करें : https://twitter.com/NDTV_Rajasthan

संबंधित वीडियो