कोटा के संभागीय आयुक्त कार्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अफाक अंसारी ने आत्महत्या कर ली है, जिससे सनसनी फैल गई है. घटना की सूचना मिलते ही जवाहरनगर थाना पुलिस और जिला कलेक्टर तुरंत मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है. सरकारी कार्यालय के भीतर हुई इस गंभीर घटना के बाद से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मचा हुआ है और कारणों की तलाश जारी है.