राजस्थान सरकार ने 2027 तक राज्य के सभी किसानों को दिन के समय बिजली देने का बड़ा ऐलान किया है, जिसकी शुरुआत 27 जिलों में हो चुकी है.उद्योगों और आम उपभोक्ताओं को 24 घंटे निर्बाध बिजली उपलब्ध कराने के साथ राजस्थान ऊर्जा के क्षेत्र में तेज़ी से आत्मनिर्भर बन रहा है.प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आयोजित एनर्जी एक्सपो और राउंड टेबल मीटिंग के जरिए राज्य में बड़े स्तर पर निवेश की संभावनाएं बढ़ रही हैं.