Rajasthan News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजस्थान दौरे (PM Modi Rajasthan Visit) का कार्यक्रम तय हो गया है. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजस्थान दौरे के बारे में जानकारी दी है. सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का कार्यक्रम 'विकसित राजस्थान' के संकल्प को नई शक्ति प्रदान करेगा. पीएम मोदी 28 फरवरी को राजस्थान के दौरे पर आएंगे. वह अजमेर (PM Modi Program In Ajmer) की धरती से 23 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की राजस्थान को सौगात देंगे. इस दौरान 'रोजगार उत्सव' कार्यक्रम में राजस्थान के 21 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र भी वितरित किए जाएंगे. #pmmodi #ajmer #latestnews #viralvideo #rajasthan