राजस्थान पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने प्रदेश में नशे के काले कारोबार के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। 'ऑपरेशन अंतस्फोट' और 'ऑपरेशन विसर्जना' के तहत पुलिस ने उदयपुर और जालौर सहित कई जिलों में छापेमारी कर तस्करों के कमर तोड़ दी है।