कांग्रेस प्रवक्ता ने सरकार पर वोट चोरी का आरोप लगाते हुए कहा कि महाराष्ट्र से शुरू हुई यह कवायद हरियाणा, बिहार, बंगाल होते हुए अब यूपी पहुंच गई है, जहां लाखों "मिस्टीरियस" वोटरों पर चुनाव आयोग से जवाब मांगा गया है. उन्होंने प्रियंका गांधी के वीडियो और केसी वेणुगोपाल को धक्का दिए जाने का हवाला देकर सांसदों के साथ बर्बरता का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि प्रदर्शन करना और जनता के सवाल पूछना अराजकता नहीं है, और BJP ने भी विपक्ष में रहते हुए यही किया था.