राजस्थान में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने अन्नदाता की कमर तोड़ दी है। खेतों में पककर तैयार खड़ी गेहूं, सरसों और चने की फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गई हैं। किसानों की महीनों की मेहनत पर पानी फिर गया है, लेकिन इसी बीच सरकार ने बड़ी राहत देते हुए तुरंत सर्वे और मुआवजे की प्रक्रिया शुरू कर दी है।