पिता कुवैत में, मां खेत में... घर में फंदे से झूली 10वीं की छात्रा! |Crime | Rajasthan News

  • 1:15
  • प्रकाशित: सितम्बर 29, 2026
राजस्थान के डूंगरपुर जिले के गामड़ी आहाड़ा गांव में 10वीं कक्षा में पढ़ने वाली 14 वर्षीय छात्रा अर्पिता कटारा ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के समय मृतका की मां खेत में घास लेने गई थी और दोनों भाई भी घर से बाहर थे, जबकि उसके पिता कुवैत में नौकरी करते हैं. राम सागड़ा थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर मामला दर्ज कर लिया है और आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है.

संबंधित वीडियो