Rajasthan Assembly: राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र के दौरान आज सदन में खांसी की दवा से बच्चों की मौत का मामला गूंजा. राजस्थान में पिछले वर्ष अक्टूबर में कफ सिरप पीने के बाद चार बच्चों की मौत हो गई थी और इस मामले पर बड़ा हंगामा हुआ था. आज विधानसभा की कार्रवाई में सरकार से इसी बारे में जवाब मांगा गया. विपक्ष ने पूछा कि इस सिलसिले में क्या जांच हुई है और दोषी लोगों के खिलाफ क्या कार्रवाई हुई है. इसका जवाब राजस्थान के चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने दिया. #rajasthanassembly #coughsyrup #tikaramjully #gajendrasinghkhinvsar #congress #bjp