Rajasthan Delimitation: 25 से 38 हो सकती हैं लोकसभा सीटें, परिसीमन रिपोर्ट में खुलासा। Rajkumar Roat

Rajasthan Delimitation: राजस्थान में लोकसभा सीटों की संख्या 25 से बढ़ाकर 38 तक हो सकती है. प्रदेश की 7 लोकसभा सीटों को कई हिस्सों में बांटे जाने की संभावना है. देशभर में परिसीमन के लिए प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद (EAC-PM) ने स्टडी रिपोर्ट पेश की है. इस रिपोर्ट में परिसीमन के लिए मापदंडों को बताया गया है. सभी सीटों के लिए एक नियम लागू ना करने की बजाए सीटवार डेमोग्राफी के हिसाब से परिसीमन करने का सुझाव दिया गया है. रिपोर्ट में देश की लोकसभा सीटों को 543 से 824 करने का प्रस्ताव रखा गया है. इसके लिए 59 सीटों को दो भागों में और 111 सीटों को तीन भागों में विभाजित कर नई सीटें बनाने का प्रस्ताव दिया गया है. #RajasthanDelimitation #loksabhaseats #rajkumarroat #gajendrasinghshekhawat

संबंधित वीडियो