Rajasthan News: राजस्थान सरकार के औषधि नियंत्रण संगठन ने राज्यभर में बिक रही दवाओं और कॉस्मेटिक उत्पादों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए कई नामी कंपनियों की दवाओं और मेहंदी को मानक के अनुरूप न पाये जाने पर घटिया क्वालिटी पाई गई है. यह सूची 4 फरवरी 2026 को जारी की गई है और इसमें 16 जनवरी 2026 से 31 जनवरी 2026 के बीच जांचे गए नमूने की रिपोर्ट जारी की गई है. औषधि नियंत्रण विभाग ने साफ निर्देश दिए हैं कि जिन बैचों के नमूने फेल पाए गए हैं, उनका स्टॉक तुरंत बाजार से हटाया जाए, ताकि मरीजों की सेहत पर कोई खतरा न रहे. विभाग ने यह भी कहा है कि संबंधित कंपनियों पर ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट 1940 और कॉस्मेटिक नियम 2020 के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी. #Rajasthan #Medicinebanlist #rajasthanhennaproductbanlist #jaipur #rajasthan