राजस्थान निकाय चुनाव में 7 में से 6 नगर निगमों और 31 नगर परिषदों पर शानदार जीत हासिल करने के बाद जयपुर स्थित बीजेपी मुख्यालय में ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ भव्य विजय उत्सव मनाया गया. इस दौरान मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा और प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया, जहां नेताओं ने इस प्रचंड जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन और देवतुल्य कार्यकर्ताओं की दिन-रात की मेहनत को दिया. मंच से मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि जनता ने सरकार के काम पर मुहर लगाई है और आने वाले समय में कांग्रेस देश से ढूंढने पर भी नहीं मिलेगी.