Rajasthan Panchayat Elections 2026: राजस्थान में पंचायत चुनावों को लेकर चल रहा विवाद अब देश की सबसे बड़ी अदालत तक पहुंच गया है। राजस्थान में पंचायत चुनाव कराने में हो रही कथित देरी को लेकर दायर विशेष अनुमति याचिका (SLP) पर सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को सुनवाई की। माननीय मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जयमाल्य बागची और न्यायमूर्ति विपुल एम. पंचोली की पीठ ने इस मामले में हस्तक्षेप करने से इनकार करते हुए याचिका को खारिज कर दिया है। हालांकि, कोर्ट ने याचिकाकर्ता को 'उचित मंच' (Appropriate Forum) पर अपनी शिकायत ले जाने की स्वतंत्रता दी है। #panchayatelection #breakingnews #rajasthannews #ndtvrajasthan #panchayatelection2026