Rajasthan pension hike: भजनलाल सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन राशि में वृद्धि करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। जारी आदेशों के अनुसार वृद्धावस्था, विधवा या एकलनारी, दिव्यांगजन तथा लघु एवं सीमान्त कृषकों को दी जाने वाली मासिक पेंशन राशि 1250 रुपए से बढ़ाकर 1300 रुपए कर दी गई है। #cmbhajanlalsharma #rajasthan #pensionhike #latestnews